घुमका काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
 

घुमका काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम


Venue : Govt. Rani Avanti Bai Lodhi College Ghumka
Date : 15-08-2020
 
Story Details

        शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय घुमका, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ.बी.के.देवांगन, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया। डाॅ. बी. के. देवांगन ने उपस्थित समस्त स्टाॅफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण राष्ट्र के समक्ष विभिन्न चुनौतियाँ है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि उन चुनौतियों का सामना निष्ठापूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। आज भारत वर्ष को स्वतंत्र किये जाने में वीर सूपतों को स्मरण करने का दिन है। उनके ही शौर्य एवं पराक्रम के बल पर हम सभी स्वतंत्र हुए है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।