घुमका काँलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
 

घुमका काँलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


Venue :
Date : 05-06-2021
 
Story Details

घुमका:- शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय, घुमका,  जिला - राजनांदगाँव (छ.ग.) में  दिनांक 05.06.2021 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। माननीय प्राचार्य डाॅ. आई. आर. सोनवानी के निर्देशन अनुसार यह आयोजन कोरोना के बचाव अनुरूप की गई। वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. बी. के. देवांगन,  सहायक प्राध्यापक-समाजशास्त्र ने सर्वप्रथम पर्यावरण के बचाव तथा उनसे होने वाली लाभ के बारे में सविस्तार वर्णन किया। कार्यक्रम में डाॅ.के.डी.देशलहरा, सहायक प्राध्यापक-हिंदी ने पर्यावरण की आवश्यकता के संदर्भ में चर्चा की उन्होने कहा की आज पूरा विश्व कोरोना जैसे आपदा से लड़ रहा है। यहां हमारे पर्यावरण के प्रदूषित होने का ही प्रभाव है साथ ही हमे संकल्प बद्ध होकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री एस. एन. कामड़ी, सहायक प्राध्यापक-प्राणीशास्त्र ने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने के साथ-साथ हमें आवश्यकता है कि हम पर्यावरण का स्वच्छ व संरक्षित करें। इसके लिए हमे पर्यावरण मित्र बनने की आवश्यकता है। अतिथि व्याख्याता-इतिहास, श्री रितेश बंजारे ने एल.सी.डी. प्रोजेक्टर के माध्याम से विश्व पर्यावरण दिवस की इतिहास एवं महत्व और आवश्यकता के ऊपर सविस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में डाॅ. सत्यदेव त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक-वाणिज्य, श्रीमती प्रीति खुरसैल, सहायक प्राध्यापक-रसायनशास्त्र, अतिथि व्याख्याता वर्षा साहू, योगिता साहू, श्री देवानंद बन्धे, श्री रविप्रकाश चतुर्वेदी, कु. मनीषा वर्मा एवं कार्यालयीन स्टाॅफगन श्री उकेश कुमार साहू, श्री खिलेश्वर हिरवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री विनोद कुमार वर्मा ने किया।

घुमका काँलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Photos