POST BUDGET WEBINAR 2026
 

POST BUDGET WEBINAR 2026


Venue :  
Date : 09-03-2026
 
Story Details
घुमका:- शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका में 09 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक ‘‘सबका साथ, सबका विकास जन आकांक्षाओं की पूर्ति‘‘ विषय पर कक्ष क्रमांक-19 में टच स्क्रीन पैनल पर उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाईन वेबीनार में भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन एवं RUSA अथवा PMUSHA से संबंधित राशि प्रदान हुए महाविद्यालय इस आयोजन में शामिल हुए। जिसका मुख्य उद्देश्य बजट 2026-27 के विकास केंद्रित प्रावधानों को लागू करने के लिए सरकार, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाना है। उच्च-स्तरीय शिक्षा से रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ना, ऑरेंज इकोनॉमी (स्कूलों और कॉलेजों में । AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स), पाँच विश्वविद्यालय टाउनशिप का निर्माण और विकास, Girl’s Hostel संस्थानों के लिए प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास, 04 टेलीस्कोप अवसंरचना सुविधाओं की स्थापना एवं दिव्यांग कौशल योजना (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कौशल विकास योजना) की बात कही गई है। 
इस पोस्ट बजट वेबीनार 2026 में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचरी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।