प्रस्तावना
यह समझौता ज्ञापन (MoU) दिनांक - 10/03/ 2026 को शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) तथा धुरवा राव माड़िया शासकीय महाविद्यालय, भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) के मध्य शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न किया गया।
दोनों संस्थान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, तथा शिक्षकों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए इस समझौते पर सहमत हैं।
1. उद्देश्य
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है-
दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में सहयोग को बढ़ावा देना।
विद्यार्थियों को नवीन ज्ञान, कौशल एवं अनुभव प्रदान करना।
शिक्षकों के शैक्षणिक विकास एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना।
सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अकादमिक वातावरण को सुदृढ़ करना।
2. सहयोग के क्षेत्र
दोनों संस्थान निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग करेंगे-
संयुक्त सेमिनार, कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन।
अतिथि व्याख्यान एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन।
शिक्षक एवं विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम ।
अनुसंधान गतिविधियों एवं परियोजनाओं में सहयोग।
शैक्षणिक भ्रमण फील्ड स्टडी का आयोजन।
खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता।
पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का आवश्यकता अनुसार उपयोग।
3. कार्यान्वयन
दोनों संस्थानों के प्राचार्य अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि इस समझौते के अंतर्गत गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय के लिए उत्तरदायी होंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रमों का संचालन दोनों संस्थानों की आपसी सहमति से किया जाएगा।
4. अवधि
यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर दोनों पक्षों की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
5. वित्तीय प्रावधान
इस समझौते के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के लिए वित्तीय व्यवस्था संबंधित कार्यक्रम के अनुसार दोनों संस्थानों की आपसी सहमति से निर्धारित की जाएगी।
6. संशोधन
इस समझौते में किसी भी प्रकार का संशोधन दोनों संस्थानों की आपसी सहमति से लिखित रूप में किया जा सकता है।
7. समाप्ति
यदि किसी कारणवश कोई भी पक्ष इस समझौते को समाप्त करना चाहता है, तो वह कम से कम 30 दिन पूर्व लिखित सूचना देकर इसे समाप्त कर सकने का प्रावधान रखा गया है।
8. समझौते की वैधता
यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है और यह आपसी विश्वास, सहयोग तथा शैक्षणिक हितों पर आधारित रहेगा।
संस्था प्रमुख डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी एवं भैरमगढ़ महाविद्यालय के संस्था प्रमुख श्री गोकुल राम निषाद के मध्य यह एम.ओ.यू. अधोहस्ताक्षरित संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती प्रीति खुरसैल, श्री दीपक वर्मा, श्री भारतेन्दू प्रसाद वर्मा, डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू, डॉ. ओमप्रकाश रत्नाकर, डॉ. सोमकुमारी साहू, डॉ. मीरा देवागंन, सुश्री चन्द्रहासिनी निर्णेजक, श्री देवानंद बंधे, डॉ. सुबोध देवांगन, श्रीमती योगिता, सुश्री कौशिकी साहू, श्री विनोद वर्मा, श्री जयप्रकाश वर्मा, श्री भरत लाल, सुश्री आशु झा, श्री तोरण चतुर्वेदी, श्री ओमहरि साहू, श्री प्रमोद सिंह कवंर एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।