हम सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए: डाॅ सोनवानी
 

हम सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए: डाॅ सोनवानी


Venue : Govt. Rani Avantibai Lodi College, Ghumka
Date : 29-11-2017
 
Story Details
घुमका: शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय, घुमका, जिला-रानांदगांव, में दिनांक 26.11.2017 को संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ. आई. आर. सोनवानी ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात् संविधान के उद्देश्यिका का सामूहिक वाचन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सोनवानी ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की ताकत और मूल स्त्रोत है। संविधान का सम्मान और पालन हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। राष्ट्र का सर्वांगीण विकास के लिए तो समाज में शिक्षा को मुख्य रूप से प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कु. लुमेश्वरी साहू, प्रकाश वर्मा, गीता वर्मा, खिलेश्वरी वर्मा, महेन्द्र, सुनील कोसरे आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ‘‘लोकतंत्र तब से अब तक‘‘ विषय पर निबंध - लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान के उद्देश्किा का पठन कराया । तत्पश्चात् ग्राम-सलोनी, में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के स्वयं सेवकों के भी संविधान के उद्देश्किा का सामूहिक पठन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक कुमार सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन श्री पी. आर. साहू ने किया कार्यक्रम को सफल बनानें में श्री देवशरण वर्मा, श्री रविप्रकाश, कु. बरखा देवांगन, कु. निशा राजपूत का सहयोग प्राप्त हुआ।
हम सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए: डाॅ सोनवानी Photos