छात्र-छात्रओं द्वारा वनस्पतिक भ्रमण
 

छात्र-छात्रओं द्वारा वनस्पतिक भ्रमण


Venue : Govt. Rani Avantibai Lodi College, Ghumka
Date : 17-12-2017
 
Story Details
घुमका :- शासकीय रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय, घुमका,  जिला - राजनांदगाँव (छ.ग.) में वनस्पतिक भ्रमण के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्. आर. सोनवानी ने सभी संकाय के 50 छात्र-छात्राओं को परसबोड़ ‘भाटिया कृषि’ फार्म हाउस के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किये। फार्म हाउस लगभग 50 एकड़ मे फैला हुआ है। जिसमें ड्रीप विधि से विभिन्न प्रकार के फसल उगार्इ जाती है। जिसमें कुल (faimly) के पौधे का वनस्पति नाम सहित अध्ययन कराया गया विशेषकर मालवेसी, लेग्यूमिनेसी, कुकुरबिटेसी, अम्बेलीफेरी, सोलेनेसी कुल के पौधो का विस्तृत अध्ययन कराया गया तथा हरबेरियम फार्इल के लिए विभिन्न पौधो के पत्तियों फूलों एवं बीजों का संग्रहण कराया गया और हरबेरियम बनाने के तरीके भी बताये गये। फार्म हाउस में पौधों को होने वाली फंगस बीमारी, बैक्टिरियल बीमारी, माइको प्लाजम एवं वायरस जनित बीमारी के लक्षण तथा उपचार के तरीके बताये गये। वनस्पतिक भ्रमण के प्रभारी प्रो. एस. एन. कामड़ी तथा वनस्पति शास्त्र के अतिथि व्याख्याता श्री  पी. आर. साहू ने  विभिन्न जानकारीयां छात्र-छात्राओं को प्रदान की तथा आधुनिक कृषि पद्धित के बारे में भी जानकारी प्रदान की गर्इ। वनस्पतिक भ्रमण में श्री विनोद वर्मा, श्री जयप्रकाश वर्मा, कु. निशा राजपूत एवं श्री रितेश बंजारे  उपस्थित रहें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आधुनिक कृषि कार्य के लिए प्रेरित किया।
छात्र-छात्रओं द्वारा वनस्पतिक भ्रमण Photos