‘‘15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस समारोह‘‘
 

‘‘15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस समारोह‘‘


Venue :
Date : 15-08-2021
 
Story Details

शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका में 75वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ.बी.के. देवागंन ने ध्वाजारोहण किया। महाविद्यालय सभागृह में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कड़ी में सर्वप्रथम अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. रोहन प्रसाद ने स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हमारी परम्परा तथा संस्कृति की गौरवशाली इतिहास को बताया तथा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्रों में भारत के निरंतर विकास को अग्रणीय बताया। महाविद्यालय के कार्यलयीन स्टाफ सहायक ग्रेड-02  श्री दुर्गा प्रसाद चैधरी जी ने भारत की विकास की परम्परा और निरंतर को उदभूत किया। डाॅ. सत्यदेव त्रिपाठी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश को विकास के दो पहलू है। सकारात्मक और नकारात्मक, हमें नकारात्मक पहलुओं को क्षुण करते हुए देश की प्रगति में भागीदारी प्रदान करनी है। हमें तुश्टीकारण की राजनीति से दूर रहना है। डाॅ.एस.एन. कामडी     सहा. प्राध्यापक (जन्तुविज्ञान) ने अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया तथा स्वतंत्रता के इतिहास को सारगर्भित रूप से व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.बी.के. देवागंन   सहा. प्राध्यपक (समाजशास्त्र) ने हमारे भारत वर्श में गौरवशाली इतिहास को बताते हुए हमें शिक्षा के क्षेत्र में समाज को निरंतर आगे बढाना है यही हमारा दायित्व है। समरोह की इस कड़ी में आभार  व्यक्त प्रो. श्रीमती प्रीति खुरसैल ने किया तथा सब को अपने कत्र्तव्यबोध का ज्ञान तथा महिला सशक्तिकरण में निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। कार्यक्रम  का संचालन    डाॅ.के.डी. देशलहरा (विभागाध्यक्ष हिन्दी) ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफगण उपस्थित रहें। 

‘‘15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस समारोह‘‘ Photos