महाविद्यालय घुमका में हिंदी दिवस मनाया गया
 

महाविद्यालय घुमका में हिंदी दिवस मनाया गया


Venue : GOVT. RANI AVANTI BAI LODHI COLLEGE, GHUMKA
Date : 14-09-2021
 
Story Details

              शास. रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका में आज दिनाँक 14.09.2021 को महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशानुसार हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.डी. देशलहरा जी के मार्गदर्शन में मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के गति प्रदान करते हुए डॉ. के.डी. देशलहरा जी हिंदी की महत्ता तथा आवश्यकता एवं इसकी सर्वेधानिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। सर्वेधानिक स्तर पर हिंदी भाषा की महत्व को बताया। हिंदी भाषा की राजभाषा के घोषणा को लेकर आज तक के हिंदी भाषा के क्षेत्र में हुए कार्यो तथा स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथि प्राध्यापक अंग्रेजी श्री रविप्रकाश चतुर्वेदी जी ने हिंदी के राष्ट्रस्तर पर आवश्यकता को लेकर अपना उद्बोधन दिया। उन्होनें कहा की हिंदी हमारी अखण्डता को बनायें रखा है। हिंदी भाषा के कारण ही आज हम भारतवासी अनेकता से एकता के सूत्र में बधे हुए है। बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कु0 राधिका ने हिंदी दिवस पर हिंदी की महत्ता के संदर्भ को बताया। उन्होनें कहा कि इसकी क्षेत्र में हम युवाओं को आगे-आने की आवश्यकता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। जो संपूर्ण देश को एकता की सूत्र के बांधी रखी है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री विनोद वर्मा (जा.भा.शि.) हिंदी ने कहा कि अगर हमे स्वराज्य के लिए जीना है। तो हमे हिंदी के लिए जीना होगा। हिंदी हमारे जीवन का आधार जो हमारे व्यक्तित्व तथा राष्ट्रीयता की परिचायक है। कार्यक्रम श्री डॉ. के.डी. देशलहरा,  श्री रविप्रकाश चतुर्वेदी, विनोद वर्मा एवं छात्रगण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद वर्मा ने किया। 

महाविद्यालय घुमका में हिंदी दिवस मनाया गया Photos