‘‘घुमका महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान‘‘
 

‘‘घुमका महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान‘‘


Venue : GHUMKA COLLEGE
Date : 10-08-2022
 
Story Details
घुमका:- आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज दिनांक 10.08.2022 को शास. रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) के स्वयं सेवकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गौरव ग्राम-घुमका में रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत    ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा‘‘ तथा भारत माता की जयकारे के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.के. देवांगन ने सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कार्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा ही हमारा परम धर्म है। इस अभियान में सक्रिय सहभागिता देकर राष्ट्रीय एकता को प्रबल बनाने में हम अपना योगदान दे सकते है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको एवं छात्र-छात्राओें ने ‘‘झण्डा देश की शान है, हम सब की पहचान है।‘‘ ‘‘फिर नया इतिहास बनाएगें, हर घर तिरंगा फहराएगें‘‘ जैसे विविध देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए जन समुदाय को रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किये तथा जन समुदाय के लोगों को ध्वज-संहिता की जानकारी दिये गये। 
इस अभियान मेें स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री भारतेन्दू प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। हर घर तिरंगा अभियान रैली को सफल बनाने में डॉ. के.डी. देशलहरा, डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी, डॉ. रोहन प्रसाद, श्रीमती प्रीति खुरसैल, श्री दीपक वर्मा, श्री उकेश कुमार साहू, श्री ओमहरि साहू का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।