21 जून 2025 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
 

21 जून 2025 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


Venue : Govt. College Ghumka
Date : 21-06-2025
 
Story Details
घुमकाः- शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका की एन.एस.एस. इकाई द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. सत्यदेव त्रिपाठी द्वारा योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री भारतेन्दू प्रसाद वर्मा द्वारा अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए इस वर्श की थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘‘ के लिए योग की जानकारी दी गई साथ ही 21 जून के खगोलीय एवं आध्यात्मिक महत्व को बताया गया।  श्री दीपक वर्मा सहायक प्राध्यापक-इतिहास द्वारा तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करते हेतु प्रत्येक दिवस योगा करने का संदेश दिया गया। एन.एस.एस. स्वयं सेवक चन्द्रप्रकाश साहू एवं मोहित साहू द्वारा सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, तड़ासन, वृक्षासन, भ्रामरी प्रणायाम जैसे विविध योगसनों का अभ्यास करवाया गया। साथ ही महाविद्यालय में योग आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
उक्त कार्यक्रम में डाॅ. रोहन प्रसाद, श्रीमती प्रीति खुरसैल, श्री खिलेष्वर हीरवानी, श्री ओमहरी साहू,  श्री प्रमोद सिंह कंवर, श्री अश्वनी यादव, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री महेश वर्मा, स्वयंसेवक कु. भारती साहू, कु. हेमा साहू, विक्रम देशलहरे सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।