दिनांक 28.02.2026 को वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
 

दिनांक 28.02.2026 को वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह


Venue :
Date : 09-03-2026
 
Story Details
घुमका:- शासकीय रानी अवन्ती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) में दिनांक 28.02.2026 को वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया; जिसमें छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं। आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय      श्री संतोष पाण्डे जी, सांसद राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र थे एवं अध्यक्षता माननीया श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी विधायक डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजेश श्यामकर जी उपस्थित थे।
विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि शासकीय शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विविध अवसर होते हैं। अध्ययन-अध्यापन के साथ साथ छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभा को उभारने के लिए इस तरह के विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। वार्षिकोत्सव और वार्षिक स्नेह सम्मेलन भी उनमें से एक है। महाविद्यालय घुमका अपने सीमित संसाधनों के बावजूद सर्वतोन्मुखी परिणाम देने में अपने प्रारम्भिक काल से ही अग्रणी रहा है। इस आयोजन में विधायक ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सात लाख रुपये की भी घोषणा की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ रंग बिरंगी वेशभूषा में लोक गीतों पर खूब झूमे और दर्शकों को भी झूमने के लिए भाव विभोर कर दिये। आयोजन के सफल सम्पादन में वार्षिकोत्सव प्रभारी श्रीमती प्रीति खुरसैल, छात्रसंघ प्रभारी श्री दीपक वर्मा सहित श्री भारतेन्दू प्रसाद वर्मा, डॉ. सुबोध देवाँगन, डॉ. मीरा देवाँगन, श्रीमती योगिता बंजारे, डॉ. सोमकुमारी साहू, श्री विनोद वर्मा, श्री जयप्रकाश वर्मा, श्री देवानन्द बाँधे, डॉ. घमेन्द्र साहू, डॉ. ओमप्रकाश रत्नाकर, कु. चन्द्रहासिनी निर्णेजक, कु. कौशिकी साहू, श्री खिलेश्वर हिरवानी, श्री तोरण चतुर्वेदी, कु. आशु झा, श्री भरत लाल वर्मा, श्री प्रमोद सिंह कंवर, श्री ओमहरि साहू, श्री महेश वर्मा, श्री अश्वनी यादव, श्री ओमप्रकाश यादव एवं समस्त छात्र-छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही